फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The spirit of patriotism is spreading, markets are decorated in the colours of the tricolour

Kanpur News: छाने लगा देशभक्ति का खुमार, तिरंगे के रंग में सजे बाजार

Wed, 13 Aug 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism is spreading, markets are decorated in the colours of the tricolour
फोटो 21:::स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर एक दुकान से तिरंगा खरीदता बालक। संवाद
इटावा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर कोई देश के इस गौरवमयी दिवस को धूमधाम से मनाने को आतुर है। बाजार में भी जश्न-ए-आजादी की तैयारी का रंग चढ़ गया है। मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर सजी दुकानों से खरीदारी के लिए युवा और बच्चे पहुंचने लगे है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने के लिए लोग तैयारी में जुट गए है। एक ओर जहां सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां चल रही है। तो वहीं स्कूलों में भी इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देने वाले छात्र-छात्राएं भी अभ्यास करने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज, पक्का बाग, नुमाइश चौराहा सहित कई स्थानों पर सजी दुकानों पर छोटे व बड़े तिरंगों के अलावा तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे, फ्रैंडशिप बैंड की खरीदारी कर रहे है। इस बार तिरंगा वाले ब्रेसलेट और हाथों की पट्टियां बच्चों की पहली पसंद बने हुए है। तो वहीं तिरंगा रंग के कपड़े भी पसंद कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार गोपाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को खरीदारी शुरू हो चुकी है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीदारों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चों में ही नहीं युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चे तिरंगा रंग में सजने को लेकर आतुर दिख रहे है।




बैज 10 से 20 रुपये, तिरंगा 15 से 60 रुपये, टोपी, बैज, पट्टी 10 से 100 रुपये, प्लास्टिक के झंडे 10 से 100 रुपये साइज के अनुसार, बैज 10 से 50 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed