फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The son kept watching, the father died, the accident happened after getting stuck between the platform and the

UP: बेटा देखता रह गया... पिता की हो गई मौत, प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर हुआ हादसा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 07 Feb 2024 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंदपुरी स्टेशन पर चलती ट्रेन से सोमवार देर रात उतरते समय दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर युवक की मौत हो गई, जबकि बेबस बेटा बस देखा रहा।

विज्ञापन
The son kept watching, the father died, the accident happened after getting stuck between the platform and the
जानकारी देता बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन पर सोमवार देर रात चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर युवक की मौत हो गई। वहीं, बेटा सामने खड़ा सिर्फ देखता रह गया। शोर मचाने पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई।

विज्ञापन

मूलरूप से बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी ओमप्रकाश (40) लखनऊ के ईको गार्डन में संविदा पर सफाईकर्मी था। परिवार में पत्नी गुड़िया और दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े भाई राजा और श्यामलाल ने बताया कि ओमप्रकाश सोमवार को वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था।

विज्ञापन

उसके साथ उसका बेटा मयंक (13) भी था। अचानक उसने बर्रा में रहने वाली भांजी की शादी में शामिल होने का फैसला लिया। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज नहीं है और वह चलती ट्रेन से उतरने लगा। उसने पहले बेटे मयंक को उतारा।

यात्रियों ने शोर मचाकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी
इसके बाद पीठ पर बैग लेकर खुद उतरने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गए। पिता को फंसा देकर मयंक चीख पड़ा। यात्रियों ने शोर मचाकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ओमप्रकाश को निकालकर हैलट भेजा।

विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने बेटे से घरवालों का मोबाइल नंबर लेकर उन लोगों को सूचना दी। जीएमसी आरपीएफ थाना प्रभारी सुरुचि शर्मा ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed