फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The severed head of an innocent child who went missing 23 days ago was found in Hamirpur

मासूम का मिला कटा सिर: घसीट रहे थे कुत्ते...मांस लगी हड्डी-कपड़े भी मिले, 10 टीमें भी नहीं लगा सकी थीं सुराग

Sat, 13 Jan 2024 04:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 04:19 AM IST
सार

Hamirpur News: सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि यह शव उसी बच्ची का है या किसी और का मामले की जांच की जा रही है। डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता द्वारा शव के अवशेष उनकी बच्ची के होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
The severed head of an innocent child who went missing 23 days ago was found in Hamirpur
श्रष्टि का फाइल फोटो और जांच करते सीओ श्रेयस त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में बीते 20 दिसंबर को क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में घर के बाहर खेल रही गायब हुई मासूम का 23 दिन बाद शुक्रवार को कटा सिर, कपड़े व पास ही एक मांस लगी हड्डी मिली है। कटा सिर घसीटकर ले जा रहे कुत्तों को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

पढ़ोरी गांव निवासी रवि कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री श्रष्टि बीते 20 दिसंबर की शाम करीब चार बजे अपने घर के दरवाजे से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई। शुक्रवार को विपिन के घर के पास स्थित इस्लाम व बच्चा खां के खंडहर के पास से कुत्ते एक बच्चे का कटा सिर ले जाते दिखे।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच दौरान गांव के बाहर दलित बस्ती से हड्डी व कपड़े बरामद किए। उन्हें देख मासूम के पिता ने सिर उसकी बेटी का होने की बात कही। वहीं, पुलिस डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट होने की बात कह रही है। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा व सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण किया।

डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट होगा
वहीं, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि यह शव उसी बच्ची का है या किसी और का मामले की जांच की जा रही है। डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता द्वारा शव के अवशेष उनकी बच्ची के होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा पोस्टमार्टम
अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्थानीय पुलिस ने मासूम के पिता से जानकारी व तहरीर प्राप्त कर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पुलिस की 10 टीमें नहीं लगा सकी मासूम का सुराग
मौदहा के पढ़ोरी गांव से लापता हुई मासूम श्रष्टि की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगाई गई जो असफल रही। जबकि मासूम शव के अवशेष गांव में ही बरामद हुए। मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस की 10 टीमें बनाईं गईं। किसी को सर्विलांस, तो किसी को सीसीटीवी कैमरों व कुछ को गश्ती में लगाया गया।

आस-पास क्षेत्र में करीब 200 लोगों से की गई पूछताछ
टीम ने गांव समेत आस-पास क्षेत्र में करीब 200 लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लग सका। घटना के दो दिन तक सीओ राजेश कमल पुलिस बल के साथ गांव में ही डेरा डाले रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, कटा सिर मिलने से सनसनी विभाग में हड़कंप मच गया है।

हैरत में है पिता
मासूम के पिता रवि ने बताया कि बेटी के इतने दिन पूर्व गायब होने के बाद आज गांव से ही शव मिला। न कभी किसी ग्रामीण को बदबू आई और न ही किसी तरह की अन्य बातें सामने आईं।

तंत्र मंत्र के चक्कर में जताई जा रही हत्या की आशंका
मासूम के शव के अवशेष मिलने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। ग्रामीण इसे तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या किए जाने की बात कह रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed