फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The SDO had become acquainted with the ANM while living on rent in Akbarpur.

Kanpur News: अकबरपुर में किराये पर रहने के दौरान एएनएम से एसडीओ की हुई थी जान-पहचान

Thu, 13 Aug 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The SDO had become acquainted with the ANM while living on rent in Akbarpur.
पुखरायां (कानपुर देहात)। अकबरपुर के आंबेडकर नगर में अगल-बगल किराये के मकान में रहने के चलते एएनएम गीता व एसडीओ आरके वर्मा की एक दूसरे से पहचान हुई। माना जा रहा है की इसके बाद दोनों ने बच्चा चोरी का जाल बुना। पहले घाटमपुर सीएचसी में बच्चा चोरी में संविदा एएनएम और अब मौजूदा समय में हमीरपुर में तैनात एसडीओ की गिरफ्तारी के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन

विकास खंड मलासा के पुलंदर उपकेंद्र में संविदा एएनएम गीता की 2016 में तैनाती हुई थी। वह पहले देवीपुर सीएचसी परिसर में निवास करती थी। हालांकि बाद में उसने अकबरपुर के आंबेडकर नगर में किराये पर एक कमरा ले लिया था। उसके बगल में एक शिक्षक के मकान पर भूतल में एसडीओ आरके वर्मा का परिवार रहता है। पुखरायां खंड में 2022 में बतौर एसडीओ तैनाती पर आरके वर्मा ने मकान का एक हिस्सा किराये पर लिया था। इसी दौरान एएनएम का संपर्क एसडीओ से हुआ।
विज्ञापन

परिचय के बाद गीता का एसडीओ के घर आना-जाना होने लगा। यहीं से प्रगाढ़ता बढ़ी और बच्चा चोरी का जाल बुना गया। मलासा ब्लॉक के देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि एएनएम गीता की संविदा पर तैनाती 2016 में पुलंदर उपकेंद्र में ही हुई थी। वह मूल रूप से जनपद बांदा के अनवन गांव की है। वह लगभग नौ वर्ष से पुलंदर में ही तैनात हैं। तैनाती के दौरान वह अधिकतर देवीपुर सीएचसी कैंपस में ही रहती रहीं। स्वास्थ्य कर्मचारी के अनुसार अकबरपुर के आंबेडकर नगर में एसडीओ आरके वर्मा और संविदा एएनएम गीता अगल-बगल किराये पर रहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....................
एएनएम की सेवा समाप्त करने को दी रिपोर्ट
पुखरायां। घाटमपुर सीएचसी में बच्चा चोरी के मामले में गिरफ्तार देवीपुर उपकेंद्र की संविदा एएनएम की सेवा समाप्त की जाएगी। इसके लिए देवीपुर सीएचसी अधीक्षक ने रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। घाटमपुर सीएचसी में बच्चा चोरी करते देवीपुर सीएचसी की संविदा एएनएम को बीते 10 मई को गिरफ्तार किया गया था। अब वह माती जिला जेल में निरुद्ध है। प्रकरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर तत्कालीन सीएमओ को सेवा समाप्त करने की रिपोर्ट दी जा चुकी है हालांकि सेवा समाप्त करने पर अभी निर्णय शेष है। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि संविदा एएनएम गीता के संबंध में घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी में पकड़े जाने की सूचना मिलने पर मई में ही उसकी बर्खास्तगी की संस्तुति का पत्र तत्कालीन सीएमओ को भेज दिया था। इस पर कार्रवाई संबंधी सूचना अभी नहीं दी गई है। (संवाद)
....................
पुखरायां एसडीओ बनने से पहले पांच उपकेंद्र में रहा जेई
कानपुर देहात/पुखरायां। कानपुर के सजेती निवासी आरके वर्मा की जनपद में वर्ष 2010-11 में जेई के तौर पर तैनाती हुई थी। तब उसे पुखरायां ग्रामीण उपकेंद्र मिला था। इसके बाद वर्ष 2016-17 में वह अकोढ़ी, बरौर व मुतैहरापुर उपकेंद्र में भी तैनात रहा। कुछ समय के लिए जैनपुर उपकेंद्र का भी प्रभार रहा है। जेई रहते वक्त वह विद्युत कॉलोनी में रहता था। विद्युत निगम के कर्मचारी बताते हैं कि वर्ष 2019-20 में आरके वर्मा को प्रोन्नति मिली और वह एसडीओ बनकर फर्रुखाबाद के कायमगंज भेजा गया। औरैया के बिधूना में भी एसडीओ रहा। जुलाई 2022 में उसे पुखरायां उपखंड का एसडीओ बनाया गया। जून 2025 तक यहां एसडीओ रहा इसके बाद यहां से तबादला होने पर हमीरपुर मौदाहा में एसडीओ की जिम्मेदारी मिली। (संवाद)


..................
दो पुत्रियां व एक पुत्र होने का दावा
विद्युत निगम के कर्मचारी बताते हैं कि एसडीओ आरके वर्मा के दो पुत्रियां पहले से हैं। जबकि इसी माह उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चा चोरी मामला किसी के गले नहीं उतर रहा है। सहकर्मियों के अनुसार एसडीओ आरके वर्मा बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के हैं। वह अपनी सभी बातें बता देते रहे हैं। दो पुत्रियां व अब एक पुत्र भी है। इसलिए वह बच्चा चोरी क्यों करेंगे। उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed