फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The scoundrel stabbed the girl with a blade and left her bleeding.

Kanpur News: शोहदे ने युवती को ब्लेड मारकर किया लहूलुहान

Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The scoundrel stabbed the girl with a blade and left her bleeding.
कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र में घर जा रही युवती पर शोहदे ने छेड़छाड़ के विरोध में ब्लेड से जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक हाता निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र का ही रहने वाला अक्षय बीते चार महीने से उनका पीछा कर अश्लील कमेंट करता था। जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को वह अपने घर जा रही थी। आरोपी ने उनका पीछा किया। यह देख उन्होंने भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बचने के लिए रास्ते में पड़ने वाले दीदी के घर जाने लगी। तभी आरोपी ने उन्हें रोका और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। विरोध करने पर राहगीरों ने उसे पकड़कर पीट दिया। रायपुरवा थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फजलगंज थाना क्षेत्र में दर्शनपुरवा बंबा रोड स्थित नवरात्र पंडाल के बाहर खड़े होकर महिलाओं से छेड़छाड़ व टिप्पणी करने वाले शोहदे दर्शनपुरवा बंबा रोड निवासी मनीष तिवारी को एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला दरोगा की तहरीर पर रिपार्ट दर्ज कर उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। (संवाद)


इसी तरह कल्याणपुर में उपनिरीक्षक शुचि अग्रवाल व उनकी टीम को एक युवती ने सूचना दी कि आशा देवी मंदिर के पास एक युवक महिलाओं से छींटाकशी कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी सीटी बजाते और अश्लील टिप्पणियां करता मिला। शोहदे की पहचान पुराना शिवली रोड निवासी विशाल गुप्ता (22) के रूप में हुई। महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed