{"_id":"6161f1448ebc3eab06760258","slug":"the-ruckus-of-the-maternal-side-over-the-death-of-the-woman-the-husband-said-that-he-died-of-fever-akbarpur-news-knp6573564179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा, पति ने बुखार से मौत होने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा, पति ने बुखार से मौत होने की कही बात
विज्ञापन
मृतक रोशनी का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। रेवां गांव में शनिवार को बुखार पीड़ित एक महिला की झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे औरेया ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा कर महिला की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रेवां गांव निवासी रोशनी (28) को कुछ दिन से तेज बुखार आ रहा था। इसकी सूचना उसने बंगाल में ट्रक चला रहे पति अवधेश कुमार को दी। पति ने आठ अक्तूबर को घर आकर इलाज के लिए रोशनी को संदलपुर के एक झोलाछाप के यहां भर्ती कराया। शनिवार की सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।
जिस पर पति उसे इलाज के लिए औरेया ले जा रहा था, तभी उसकी रास्ते में रोशनी की मौत हो गई। मृतका के कोई संतान नहीं थी। मौत की सूचना पर मायके से आए लोगों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाकर मंगलपुर पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई औरेया के थाना दिबियापुर के गांव लखनपुर निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि 2008 में बहन की शादी अवधेश के साथ की थी।
विज्ञापन
पिछले दो वर्षों से किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। चौकी प्रभारी संदलपुर दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।