फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The roof of a kutcha house collapsed, family narrowly escaped, the couple was injured and children were safe

Etawah: कच्चे मकान की छत गिरी…बाल-बाल बचा परिवार, दंपती घायल और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

Wed, 18 Sep 2024 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

Etawah News: भरथना कस्बे में तेज बारिश के बाद कच्चा मकान ढह गया। हादसे में दंपती घायल हो गए, जबकि तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
The roof of a kutcha house collapsed, family narrowly escaped, the couple was injured and children were safe
कच्चा मकान ढहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के भरथना कस्बे में बरसात के बाद निकली तेज धूप में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। रात हुई इस घटना में घर में सो रहे दंपती चोटिल हो गए, जबकि साथ सो रहे तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना निवासी जयकिशन के मकान की छत लकड़ी व मिट्टी की बनी है। शनिवार रात परिवार के सभी लोग बच्चों के साथ घर के कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन

तभी लगभग साढ़े 12 बजे कमरे की छत भरभराकर गिर पड़ी। मलबा और लकड़ियां गिरने से जयकिशन व पत्नी पूजा देवी, तीन बच्चे काव्या, दिव्या व एक अन्य चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। दंपति को कुछ हल्की चोटें आईं और बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed