{"_id":"6791389e7e8119c47805599f","slug":"the-robbers-ran-away-after-snatching-the-ring-chain-and-keeping-it-in-the-purse-kanpur-news-c-216-1-etw1002-120665-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुंडल, चेन और पर्स में रखकर छीनकर भागे टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुंडल, चेन और पर्स में रखकर छीनकर भागे टप्पेबाज
विज्ञापन
टप्पेबाजी की जानकारी देतीं वीरन देवी।
- फोटो : हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस।
इटावा। मैनपुरी से तारीख करके लौट रही महिला को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। उन्होंने उसे खुद को बाबा बताते हुए कुंडल और चेन उतरवाकर पर्स में रखवा दिए। महिला ने पर्स जैसे ही हाथ में पकड़ी पॉलीथिन में डाला तो आरोपी पॉलीथिन छुड़कार फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
वीरन देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी बंधारा भरथना की बेटी की कई साल पहले मैनपुरी स्थित उसकी ससुराल में हत्या हो गई थी। इसका मुकदमा मैनपुरी कोर्ट में चल रहा था। बुधवार दोपहर वीरन देवी तारीख पर मैनपुरी से इटावा प्राइवेट बस से आई थीं। वह मालगोदाम रोड पर उतरने के बाद पैदल-पैदल भरथना की बस पकड़ने जा रही थीं। इस बीच कृष्णा बेक्री के सामने उनके पास कोट, पैंट पहने हुए दो आदमी आए और उन्हें रोक लिया। खुद को हरिद्वार का बाबा बताते हुए महिला पर बड़ी आफत होने की बात कही। महिला एक-दो बार बात नहीं सुनी तो उन्होंने अशुभ घटना होने का हवाला दिया और अपने कुंडल और चेन उतारकर पर्स में रखने के लिए कहा।
महिला ने दोनों चीजें पर्स में रखकर उसे हाथ में पकड़ी पॉलीथिन में रख लिया। पर्स रखते ही आरोपी पॉलीथिन छुड़ाकर भाग गए। महिला के अनुसार, पर्स में 17 सौ रुपये और पॉलीथिन में एक मोबाइल भी था। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पास में लगी एक दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर जांच पड़ताल के लिए पुलिस को भेजा गया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।