फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The road started crumbling as soon as it was built, villagers raised questions on the quality, officials said

Hamirpur: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अधिकारी बोले- जांच कराई जा रही है

Sat, 23 Mar 2024 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

Hamirpur News: लोनिवि के अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक ग्रामीण खुद सड़क को उखाड़कर वीडियो बनाकर वायरल कर रहा। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
The road started crumbling as soon as it was built, villagers raised questions on the quality, officials said
वीडियो ग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में चिकासी से बरौली खरका तक तीन किमी सड़क लोक निर्माण विभाग खंड-दो ने निर्माण कार्य कराया है, जो बनने के चार दिन बाद ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने सड़क गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र के चिकासी से बरौली खरका में लोनिवि सीडी-दो द्वारा तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है।

विज्ञापन

इसकी गुणवत्ता ठीक न होने के कारण सड़क चार दिन में ही उखड़ने लगी है, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर पैर रखता है और उसमें गड्ढा हो जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की ओर से जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है।

विज्ञापन



वीडियो का संज्ञान लेकर कराई जा रही है जांच
इसमें ज्यादातर काम हो चुका है। बताया कि निर्माण के दौरान ठेकेदार ने बिना साफ-सफाई कराए ही सड़क में गिट्टी व तारकोल के मिश्रण की परत बिछा दी। मिश्रण में तारकोल की मात्रा बेहद कम है, जिसके चलते सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक ग्रामीण खुद सड़क को उखाड़कर वीडियो बनाकर वायरल कर रहा। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed