फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The relatives grandfather married his minor granddaughter the father filed a kidnapping report went to jail

Kanpur: रिश्ते के बाबा ने नाबालिग पोती से की शादी, पिता ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट, दुष्कर्म में गया जेल

Wed, 18 Dec 2024 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थानाक्षेत्र में रिश्ते के बाबा ने नाबालिग पोती से शादी कर ली। दोनों चित्रकूट में पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। पीड़िता की पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
The relatives grandfather married his minor granddaughter the father filed a kidnapping report went to jail
सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

कानपुर सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान के चालीस साल के रिश्ते के मामा ने उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को चित्रकूट ले जाकर शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। परिवार ने रिश्ते के मामा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। सचेंडी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार के बिधनू के सिंहपुर कठारा निवासी उसके रिश्ते के मामा राजकुमार ने नाबालिग को 20 नवंबर को अगवा कर लिया और चित्रकूट ले गया।

विज्ञापन

नाबालिग को कठारा क्षेत्र से ढूंढ लिया गया
वहां एक मंदिर में उससे शादी कर उसे बिधनू के कठरा गांव में ही एक स्थान पर ले आया और साथ रहने लगा। विवेचक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को नाबालिग को कठारा क्षेत्र से ढूंढ लिया गया। इसके बाद उसका मेडिकल और कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराया। मंगलवार को आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed