फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The prisoner of rape, who came to the court of the district judge in Kanpur countryside, ran away

कानपुर देहात में जिला जज की कोर्ट में पेशी पर आया दुष्कर्म का बंदी भागा

Tue, 30 Nov 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The prisoner of rape, who came to the court of the district judge in Kanpur countryside, ran away
कानपुर देहात। युवती से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोपी बंदी सोमवार को पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। देर शाम तक कई टीमें फरार बंदी की तलाश में लगी रहीं।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जसपतपुर गांव निवासी पवन उर्फ गुड्डू (38) कानपुर के कल्याणपुर में किराए पर रहता था। छह माह पूर्व अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में वह रिश्तेदारी में आया था। वहां युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया था। घटना में युवती की ओरसे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने पवन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर माती जेल भेजा था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में सोमवार को सुनवाई थी। पुलिस लाइन का सिपाही अहमद खान कोर्ट में पेश करने के लिए पवन उर्फ गुड्डू को माती जेल से लेकर आया था। दोपहर में पवन को जेल लॉकअप से निकाल कर सिपाही कचहरी के प्रथम तल पर जिला जज की कोर्ट ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान भीड़ के बीच पवन चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने पर सिपाही ने कचहरी के हर गेट पर उसे तलाश किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस पर उसने जेल चौकी में जानकारी दी। इसके बाद अफसरों को पता चला। सीओ अकबरपुर ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी और तीन टीमें बनाकर बंदी की तलाश शुरू कराई।

हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हुुआ है। इसका केस दर्ज किया जाएगा। एसपी को अवगत करा दिया गया है। लापरवाही करने वाले सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed