फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The priest who went to bathe the idol in Yamuna drowned

यमुना में मूर्ति को स्नान कराने गया पुजारी डूबा

Tue, 10 Aug 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The priest who went to bathe the idol in Yamuna drowned
पुखरायां। देवराहट के पास यमुना में मूर्ति को स्नान कराने गया पुजारी नाव का संतुलन बिगड़ने से नदी में डूब गया। गोताखोर देरशाम तक पुजारी की तलाश करते रहे पर सफलता नहीं मिला। यमुना का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन

देवराहट गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुराना रामजानकी मंदिर है। सावन के सोमवार को मंदिर की मूर्ति को स्नान कराया जाता है। अनंत चतुर्दशी को शोभायात्रा निकाली जाती है। सोमवार को यमुना नदी का पानी गांव तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मूर्ति को नदी में स्नान कराने के लिए सोमवार को गांव के ही पुजारी सुरेश सिसोदिया ने नाव मंगाई। उनके साथ दो नाविक और महंत हनुमानदास भी बैठ गए। नदी की धारा में पहुंचने पर पुजारी मूर्ति को स्नान करने लगे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से पुजारी मूर्ति सहित नदी में गिर गए। इस पर नाविकों ने उनकी तलाश शुरू की। वहीं सूचना देवराहट थाना का पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गोताखोरों को नदी में पुजारी को खोजने के लिए उतारा गया, पर देर शाम तक उनका पता नहीं चला। विधायक विनोद कटियार ने गांव पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली और दुख जताया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया ने बताया कि गोताखोर शाम तक पुजारी की तलाश करते रहे पर उनका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed