फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   the possibility of Achar Sahitya, development works gained momentum, construction of Sengur river gained momen

Auraiya: आचार सहिता की संभावना देख विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, सेंगुर नदी के निर्माण ने पकड़ी गति, पढ़ें मामला

Sat, 16 Mar 2024 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Mar 2024 03:02 PM IST
सार

Auraiya News: शुक्रवार सुबह से ही चुनाव आचार संहिता के शनिवार दोपहर से लगने की तेजी हुई चर्चाओं को देख सेतु निगम ने रात में ही चिचौली पुल पर पिलर को भरवाने का काम तेजी से शुरू करा दिया। इस बीच मौके पर काफी संख्या में मजदूरों को लगाते हुए सामग्री मिक्सर मशीन भी गरजने लगी।

विज्ञापन
the possibility of Achar Sahitya, development works gained momentum, construction of Sengur river gained momen
सेंगुर नदी पुल के निर्माण ने पकड़ी गति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में चिचौली स्थित सेंगुर नदी पर नए पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार देर रात मौके पर कंक्रीट व सीमेंट मिलाने को लेकर मिक्सिंग मशीन अचानक से चलनी शुरू हो गई। काम को तेजी से शुरू कराने के पीछे शनिवार दोपहर को आचार सहिता लगने की संभावना के चलते सेतु निगम की ओर से काम शुरू कराया गया।

विज्ञापन

इससे काम पर अब आचार सहिता का रोड़ा लगने से बच गया है। औरैया-दिबियापुर मार्ग स्थित चिचौली से गुजरी सेंगुरी नदी पर जर्जर नहर पुल के चलते नए पुल के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसको लेकर सेतु निगम ने शासन को 125.9 लाख  (12.59 करोड़ रुपये ) का बजट स्वीकृत किया था।
विज्ञापन

इसमें शासन ने शासनादेश जारी करने के साथ ही 629.94 लाख रुपये अवमुक्त किए थे। शासन से निर्माण को हरी झंडी भी दे दी गई। इधर, शुक्रवार सुबह से ही चुनाव आचार संहिता के शनिवार दोपहर से लगने की तेजी हुई चर्चाओं को देख सेतु निगम ने रात में ही चिचौली पुल पर पिलर को भरवाने का काम तेजी से शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

106.88 मीटर लंबे पुल का समय से पूरा होगा काम
इस बीच मौके पर काफी संख्या में मजदूरों को लगाते हुए सामग्री मिक्सर मशीन भी गरजने लगी। सेतु निगम की ओर से शुरू कराए गए काम से इस पर चुनाव आचार सहिता अब प्रभावित नहीं कर सकेगी। साथ ही, 106.88 मीटर लंबे इस पुल को समय से पूरा कराया जा सकेगा। बता दें कि पूर्व में नए पुल के पिलर के लिए सरिया आदि ही बंध पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed