फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police officer beat up the youth for complaining to the SP, the SP handed over the investigation to CO Sikandra.

एसपी से शिकायत करने पर थानेदार ने युवक को पीटा, एसपी ने सीओ सिकंदरा को सौंपी जांच

Sat, 09 Oct 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The police officer beat up the youth for complaining to the SP, the SP handed over the investigation to CO Sikandra.
राजपुर एसओ की मारपीट का शिकार शैलेश कुमार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/राजपुर। मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने से परेशान युवक ने एसपी से फोन पर राजपुर एसओ की शिकायत कर दी। इससे खफा एसओ ने युवक को पकड़ कर बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

साथ ही गाली गलौज कर जिंदगी तबाह करने की धमकी दी। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता की ही शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले में एसपी ने सीओ सिकंदरा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दमनपुर गांव के शैलेश कुमार ने बताया कि पांच अक्तूबर को वह गांव के देशी शराब ठेके के पास सब्जी लेने गया था। वहां शराब के नशे में गांव के ही जय प्रकाश व कमल ने मारपीट की। इससे सोने की चेन टूट कर कहीं गिर गई। इसकी शिकायत राजपुर एसओ से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने छह अक्तूबर को फोन पर एसपी से शिकायत की। इससे खफा एसओ ने फोन करके शैलेश को थाने बुलाया। गुरुवार को वह थाने पहुंचा तो वहां उसे देखते ही गाली गलौज करने लगे।
एसओ का बदला रुख देख उसने फोन की रिकार्डिंग चालू कर दी। एसओ ने युवक को बेइज्ज्त करने के साथ जिंदगी तबाह करने की धमकी दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक ने बताया कि एसओ ने पटे से उसकी बुरी तरह से पिटाई की है। एसओ की बर्बरता से युवक सहम गया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान भी कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिकंदरा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed