{"_id":"68c48bf9e5f848ded208b36f","slug":"the-police-and-the-doctor-were-so-negligent-that-the-postmortem-was-done-after-30-hours-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131087-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस व डॉक्टर की ऐसी लापरवाही कि 30 घंटे बाद हुआ पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस व डॉक्टर की ऐसी लापरवाही कि 30 घंटे बाद हुआ पोस्टमॉर्टम
विज्ञापन
कानपुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भले ही चार घंटे में शव के पोस्टमॉर्टम करने के निर्देश दिए हों लेकिन पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण परिजनों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार की रात दहेज उत्पीड़न से तंग होकर जान देने वाली कानपुर देहात की महिला का पोस्टमॉर्टम 30 घंटे तक पुलिस व डॉक्टर की लापरवाही के कारण नहीं हुआ। व्यवस्था से हारे परिजनों ने सीएमओ को फोन कर शिकायत की तब उन्होंने दूसरी महिला डॉक्टर भेजकर पाेस्टमाॅर्टम कराया।
कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी मो. शहंशाह की बेटी नाजरीन की शादी 16 नवंबर 2021 को देहात के शंकरदयालनगर निवासी मो. हारुन से हुई थी। महिला के मामा मो. रियाज ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालीजन भांजी को प्रताड़ित करते थे। 10 सितंबर की रात ससुरालीजनों ने नाजरीन के फंदा लगाकर जान देने की सूचना दी। 11 सितंबर गुरुवार की सुबह छह बजे पुलिस ने शव मॉर्चुरी भेजा। लापरवाही की इंतहा यह है कि सुबह छह बजे से 11 घंटे बाद शाम पांच बजे पुलिस पंचायतनामा के कागजात लेकर पहुंची। उनके अनुसार पोस्टमॉर्टम शुरू होने का समय पूछा तो स्टाफ ने बताया कि बिल्हौर सीएचसी में तैनात डाॅ. निदाराज गनी की ड्यूटी थी लेकिन वह गैरहाजिर हैं। बताया गया कि रावतपुर थाने में युवक की मौत पर वीडियोग्राफी से पोस्टमॉर्टम हो रहा है। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम हाउस में ही रात काटी। शुक्रवार की सुबह से वह लोग महिला डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आईं। स्टाफ से पूछने पर महिला डॉक्टर को फाेन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे परेशान होकर मामा ने सीएमओ डॉ. हरीदत्त नेमी को डॉक्टर से शिकायत की। सीएमओ के आदेश पर कल्याणपुर सीएचसी से डाॅ. वर्षा को तत्काल पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। तब दोपहर करीब एक बजे 30 घंटे बाद नाजरीन का पोस्टमॉर्टम हो सका।
पोस्टमॉर्टम हाउस के प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी का कहना है, कि महिला हों या पुरुष डॉक्टर समय पर डयूटी नहीं आ रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत सीएमओ से की जा चुकी है। रवैया नहीं सुधर रहा है इस कारण आए दिन परिजन हंगामा करते हैं।