{"_id":"104118934e4e5773dd7303218c1fad17","slug":"the-police-also-have-good-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अच्छी भी होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अच्छी भी होती है
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता से लेकर पब्लिक के निशाने पर रहने वाली ‘खाकी’ हादसे में घायल भाई-बहन के लिए मददगार साबित हुई।
विज्ञापन
सीएसजेएम यूनीवर्सिटी के पास सड़क पर तड़पते भाई-बहन को देख कर कल्याणपुर जा रहे स्वरूप नगर एसएचओ कमल यादव ने जीप रोक दी। एंबुलेंस का भरोसा छोड़कर वह आनन-फानन में दोनों को लेकर हैलट पहुंचे।
यहां पहले से मौजूद सिपाही और हैलट चौकी इंचार्ज संजय सिंह खुद स्ट्रेचर लेकर जीप की ओर दौड़ पड़े। घायलों को इमरजेंसी तक लाए और परिजनों के हैलट पहुंचने तक मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
सीएसजेएम यूनीवर्सिटी के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार फजलगंज निवासी भाई-बहन अफजल और असमा गंभीर रूप घायल हो गई। इसी बीच कार के साथ चालक मौके से भाग निकला। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस बुलाई। आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
इसी बीच कल्याणपुर की तरफ जा रहे स्वरूप नगर एसएचओ कमल यादव की नजर घायलों पर पीड़ी। सीमा विवाद के चक्कर में न पड़कर एसएचओ घायलों को जीप में लादकर हैलट पहुंचे। पीड़ित के पिता इस्तियाक अहमद के अस्पताल पहुंचने के बाद वह इमरजेंसी से हटे। डॉक्टर के मुताबिक आसमा की हालत गंभीर बनी हुई है।