फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The person who committed the shameful act was hiding in the sofa after locking the house.

Kanpur News: शर्मनाक हरकत करने वाला मुसीबत घर में ताला लगा दीवान में था छिपा

Fri, 24 Apr 2026 06:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
The person who committed the shameful act was hiding in the sofa after locking the house.
कानपुर। बर्रा में छात्र को बंधक बनाकर पीटने के बाद उस पर शर्मनाक हरकत करने के आरोपी साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब 25 हजार के इनामी साहिल के घर पहुंची तो वह मेनगेट में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो आरोपी दीवान में छिपा मिला।
विज्ञापन

बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें साहिल अपने साथियों के साथ एक छात्र को सरकारी स्कूल में बंधक बनाकर पीटता नजर आया था। वीडियो में वह छात्र पर पेशाब करता दिखा था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम ने कई बार उसके घर पर दबिश दी लेकिन घर के बाहर ताला लगा होने से लाैट आती थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह घर के अंदर ही मौजूद है। सिगरेट पीने के लिए छत पर उसे आते जाते लोगों ने देखा था। इस पर पुलिस ने बुधवार रात मेनगेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। घर के अंदर भी कई कमरों में ताले लगे मिले। पुलिस ने एक-एक कर सभी ताले तोड़ डाले। एक कमरे में रखे दीवान को खोलने पर आरोपी अंदर छिपा मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

साहिल पर बर्रा, गुजैनी और गोविंदनगर थानों में पुलिस पर फायरिंग समेत पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी इलाके में उसका पैदल जुलूस निकाला जहां वह दबंगई करता था। इस दौरान वह हाथ जोड़कर माफी मांगते और गलती होने की बात कहता रहा। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article