फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The pair of AK Sinha and Kingshuk Bhattacharya finished first on the second day of the bridge tournament.

Kanpur News: ब्रिज टूर्नामेंट में एके सिन्हा-किंगशुक भट्टाचार्य की जोड़ी दूसरे दिन भी प्रथम

Sun, 22 Feb 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The pair of AK Sinha and Kingshuk Bhattacharya finished first on the second day of the bridge tournament.
कानपुर। 25वीं ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कानपुर क्लब कैंट में रोमांचक मुकाबले खेले गए। 16वें राउंड के बाद लखनऊ के एके सिन्हा और पश्चिम बंगाल के किंगशुक भट्टाचार्य की जोड़ी ने शानदार वापसी कर 197.34 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन 15वें राउंड के अंत तक पश्चिम बंगाल के सुरेंद्र दत्त और स्वप्न सोम की जोड़ी 186.72 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गई थी, जबकि एके सिन्हा और किंगशुक भट्टाचार्य 186.35 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। वहीं 16वें राउंड के बाद मुंबई के राजू टोलानी और कोलकाता के स्वर्णेंदु बनर्जी की जोड़ी 190.30 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


सुरेंद्र दत्त और स्वप्न सोम की जोड़ी 187.21 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में रविवार को सात राउंड और खेले जाएंगे जिसके बाद विजेता का निर्णय किया जाएगा। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह होगा, जिसमें एयर कमोडोर पीके नरेंद्र एओसी, एएफएसके मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed