{"_id":"68617ccae119f9d18d023d69","slug":"the-oil-mill-businessman-could-not-be-traced-even-after-60-hours-etawa-news-c-216-1-etw1005-127409-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेल मिल व्यवसायी का 60 घंटे बाद भी नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेल मिल व्यवसायी का 60 घंटे बाद भी नहीं लगा पता
विज्ञापन
तेल मिल व्यवयासी की चंबल नदी मेंं तलाश करती टीम।
फॉलोअप-- -
फोटो संख्या : 28
- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोमवार को भी चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। चंबल नदी में कूदने वाले तेल मिल व्यवसायी की तलाश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) लगी है। मोटर बोट से सुबह लेकर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। टीम ने बताया कि सोमवार को भी तलाश जारी रहेगी।
शुक्रवार को फूटाताल गांव निवासी तेल व्यवसायी पवन ने चंबल नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार को एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने व्यवसायी को तलाशने के लिए मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
टीम ने सहसों चंबल पुल से भरेह तक तो वहीं परिजन के साथ ग्रामीणों ने कुंदोल, पथर्रा, भरेह, लालपुरा, भरेह, पचनंद सहित आसपास के गांव के नदी किनारों पर उनकी तलाश की। चंबल में बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ग्रामीण भी प्रशासन के साथ मिलकर व्यवसायी की तलाश में जुटे हैं। वहीं, तेल मिल व्यवसायी के परिजन बेसुध हैं। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने कहा कि जब तक व्यवसायी का पता नहीं चलता तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा।