फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The number of patients suffering from cough, cold and skin diseases has increased.

Kanpur News: खांसी-जुकाम और त्वचा के रोगियों की संख्या बढ़ी

Mon, 16 Mar 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cough, cold and skin diseases has increased.
राजपुर। राजपुर व रसधान उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, पेटदर्द व त्वचा रोग से पीड़ित रहे। चिकित्सक बदलते मौसम को बीमारी की वजह बता खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

रसधान पीएचसी के आरोग्य मेले में इलाज कराने ज्यादातर महिलाएं पहुंचीं। इनमें सबसे ज्यादा खांसी, बुखार, पेटदर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही त्वचा और ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श और दवाइयां ली। स्वास्थ्य जांच कराने आई रसधान की रुकसाना, फरीदा, आयशा, शांति, देवकली ने बताया कि कई दिनों से खांसी और जुकाम बुखार से पीड़ित है। इलाज कराने आई है। मेले में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया और दवाइयां देकर खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. सना कौसर ने बताया कि 56 मरीजों को दवाइयां दी गई है। तीन दिनों से अधिक समय से बुखार की चपेट में होने वाले मरीजों की इलाज कराई गई है। इस मौके पर फार्मासिस्ट संजय, एलटी काव्या मौजूद रहीं। इसी तरह राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। इलाज कराने से मुबारकपुर के आशीष कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से खांसी और हल्का बुखार था। चिकित्सक ने खून की जांच के बाद दवाइयां देकर पांच दिन बाद फिर से दिखाने को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर के किशोरीलाल ने बताया की कई दिन पहले बुखार आया। उन्होंने शरीर में बायीं तरफ खुजली और हाथ पैरों में चकत्ते की समस्या बताई। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी। मेले में 45 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेले में चिकित्सक मनोज सर्राफ, शिव विनायक त्रिपाठी, नीलू कटियार, मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed