फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The number of cold and fever patients has increased due to the change in weather.

Kanpur News: मौसम बदलने से जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 24 Aug 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The number of cold and fever patients has increased due to the change in weather.
कानपुर देहात। जनपद के एक नगरीय व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बुखार व सर्दी-जुकाम के साथ त्वचा संबंधी बीमारी के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में कुल पहुंच कुल 1983 मरीजों में 268 त्वचा के रोगी रहे। इनकी जांच कर जरूरी दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

मेले में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने मौसमी बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों में 870 पुरुष, 847 महिलाएं और 266 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के 34 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सर्दी जुकाम के 126, पेट रोग से ग्रसित 165 मरीज रहे। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 184 मरीजों में 79 की मलेरिया और 9 की डेंगू जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

वहीं, एनीमिया के 64, मधुमेह के 82 और उच्च रक्तचाप (बीपी) के 79 मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया गया। वहीं 38 मरीजों का नेत्र परीक्षण और 544 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। 41 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और सात संदिग्ध क्षय रोग (टीबी) का मरीज चिह्नित किया गया। गंभीर स्थिति वाले नौ मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
मेले में पहुंचे बुखार से पीड़ित मरीज
राजपुर। राजपुर पीएचसी में दीनदयाल नगर से इलाज के लिए पहुंची ऐश्वर्या ने बताया कि एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित हैं। निजी क्लीनिक से दवाइयां लेने पर आराम नहीं मिल रहा है। इसके अलावा मुखर्जी नगर की बुखार से पीड़ित शीतला व प्रेम लता भी इलाज से लिए पहुंचीं। चिकित्सक डॉ प्रियांक तिवारी मलेरिया व टाइफाइड और सीबीसी की जांच कराने की सलाह दी। बताया कि मेला में कुल 31 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई। यहां 10 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। इसके अलावा त्वचा, हड्डी खून की कमी, हृदय रोग और टीबी के मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। वहीं रसधान पीएजसी में डॉ. सना कौसर ने बताया कि 41 मरीजों का उपचार किया गया है। इसमें 10 वायरल बुखार, 15 पेट व 10 त्वचा सहित खांसी-जुकाम से प्रभावित मरीजों का उपचार किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ आकांक्षा मिश्रा, फार्मासिस्ट सुरेश शुक्ला, एलटी काव्या कर्ण मौजूद रहीं। जबकि अमरौधा पीएचसी में डॉ. वंदना गुप्ता ने बताया कि मेले में 62 मरीजों की जांच कर उचित दवाएं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed