फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The newly elected office bearers of the Advocates' Committee were sworn in.

Kanpur News: अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Thu, 19 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The newly elected office bearers of the Advocates' Committee were sworn in.
कानपुर देहात। अधिवक्ता समिति अकबरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बुधवार को तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष रुचि यादव, महामंत्री ब्रजेश पाल, अयूब खान समेत पदाधिकारियों को बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समन्वय बनाकर कार्य करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सबका उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाना है। इसको लेकर किसी तरह का कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। एसपी श्रृद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाने में अधिवक्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है, इस कारण समाज में उनकी आवश्यकता अधिक है। अधिवक्ता समिति की ओर से आगंतुकों को प्रतीक चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संतोष चौधरी ने की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मदन शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास, गौरियापुर आश्रम के महंत देवनारायण दास, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, सिविल बार के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप पांडेय, विश्वनाथ कटियार, शफीक कुरैशी, दिलीप यादव, विमलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed