फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   the nephew raped the aunt on the strength of the gun in Etawah

शर्मसार: भतीजे ने तमंचे के बल पर चाची से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस, जानें पूरा मामला

Sat, 03 Sep 2022 09:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Sep 2022 09:39 PM IST
सार

बसरेहर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने तमंचे के बल पर चाची से दुष्कर्म किया। साथ ही, धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
the nephew raped the aunt on the strength of the gun in Etawah
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर में भतीजे ने तमंचे के बल पर धमकाकर शुक्रवार रात चाची से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शनिवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह पैतृक घर छोड़ कर गांव के बाहर किराये के मकान मे पति और बेटी के साथ रहती है। परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते हैं। पति ट्रक चालक है। वह शुक्रवार सुबह बाहर गए थे। शुक्रवार रात में बेटी के साथ कमरे में सो रही थी।

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर तमंचा कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो, उन्होंने गाली देकर भगा दिया।

इसके बाद फोन से पति को घटना बताई। पति के आने पर वह चौबिया थाने गई। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसका मेडिकल कराया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed