{"_id":"6adbc51004f599ff7208ccc1","slug":"the-municipal-corporation-executive-committee-meeting-will-now-be-held-on-the-28th-kanpur-news-c-362-1-ka11006-159314-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब 28 को होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब 28 को होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की पूर्व में स्थगित बैठक अब शनिवार की जगह 28 अक्तूबर को होगी। इसे लेकर महापौर कार्यालय से नगर आयुक्त को पत्र जारी किया गया है जिसमें उनसे पार्षदों के प्रस्तावों पर कार्यकारिणी में जवाब देने के लिए कहा गया है। कन्वेंशन सेंटर के टेंडर कराने पर भी चर्चा होगी।
पत्र में कहा गया है कि उपसभापति अभिनव शुक्ला गोलू व अन्य पार्षदों ने कार्यकारिणी की बैठक के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने, नगर निगम निधि से स्वीकृत कार्यों, निविदाओं, बजट आवंटन व व्यय का ब्योरा नगर निगम की अधिकारिक बेबसाइट पर सार्वजनिक करने पर चर्चा होगी।
नगर निगम के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी के गठन के आधार, आदेश व अधिकार क्षेत्र को लेकर भी चर्चा होगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि किन्हीं कारणों से कार्यकारिणी की बैठक आगे बढ़ाई गई हैं। इसमें पार्षदों के दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कन्वेंशन सेंटर व अन्य मुद्दों पर जवाब भी मांगा जाएगा।