फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Minister of State visited the proposed bridge site on the Sengur River in Indrukh.

Kanpur News: राज्यमंत्री ने देखा इंदरुख में सेंगुर नदी पर प्रस्तावित पुल स्थल

Sat, 04 Apr 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State visited the proposed bridge site on the Sengur River in Indrukh.
रूरा। डेरापुर तहसील के सरगांव खुर्द व इंदरुख के बीच सेंगुर नदी पर पुल निर्माण की शासन ने बीते दिनों मंजूरी दी है। राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शुक्रवार को पुल निर्माण का प्रस्तावित स्थल देखा। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और काम जल्द शुरू कराने पर जोर दिया। सेंगुर नदी पर यह पुल 18.49 करोड़ की लागत से बनेगा। पहली किस्त में 6.47 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पुल निर्माण कार्य शुरू होने से पहले राज्यमंत्री शुक्रवार को सेतु निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें पुल का नक्शा दिखाया। रूपरेखा और निर्माण से जुड़ी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुल निर्माण को लेकर खुशी जताते हुए जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुल निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का चिह्नांकन किया। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय से काम पूरा कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेंगुर नदी पर पुल बनने से इंदरुख, सरगांव बुजुर्ग, सरगांव खुर्द, अहिरन गढ़ेवा, चंपतपुर, बलाई, शाही, दस्तमपुर आदि समेत 15 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। डेरापुर तहसील व जिला मुख्यालय माती, मेडिकल काॅलेज व कचहरी आवागमन में करीब सात किलोमीटर का चक्कर बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुल 90.30 मीटर लंबा व 11.30 मीटर चौड़ा होगा। ठेकेदार चयन के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed