{"_id":"6ab19f1b2e31b3d0130f03f7","slug":"the-matter-of-the-guaranteed-cure-for-cancer-will-be-investigated-again-kanpur-news-c-362-1-ka11001-157113-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कैंसर का शर्तिया इलाज करने के मामले में फिर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कैंसर का शर्तिया इलाज करने के मामले में फिर होगी जांच
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू के तकसीनपुर गांव में संचालित एक कथित अस्पताल में कैंसर का शर्तिया इलाज किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को जांच की थी। यहां तीन लोग मरीजों का इलाज करते मिले थे। विभाग ने तीनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। टीम मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोबारा मौके पर जांच करेगी।
विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक यहां इलाज कराने वालों में गरीबों के साथ संपन्न लोग भी शामिल थे जो महंगी गाड़ियों से पहुंच रहे थे। आरोप है कि मरीजों से इलाज के नाम पर मोटी फीस वसूली जा रही थी। जांच के दौरान मौके से पेनकिलर और एंटीबायोटिक जैसी दवाएं मिलीं जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया था। अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की आशंका है, इसलिए पुलिस की मौजूदगी में जांच की जाएगी। एसीएमओ डॉ. कैलाश ने बताया कि तीनों को नोटिस दिया गया है।