फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The matter of repair of the sunken road in Pirod, Kanpur, the municipal corporation and the water department f

दो विभागों के बीच फंसी सड़क: पीरोड में धंसी सड़की की मरम्मत का मामला, नगर निगम और जलकल विभाग आमने-सामने

Tue, 23 Aug 2022 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 09:45 AM IST
सार

पीरोड पर हुए गड्ढे की जांच करने नगर निगम और जलकल के अफसर पहुंचे। इस दौरान सड़क की मरम्मत को लेकर दोनों विभागों में घंटों खींचतान चली।  बता दें कि सीवर लाइन और पाइप लाइन मिली, तो जलकल गड्ढे की मरम्मत कराएगा। वहीं, यदि डॉट नाला धंसा मिला, तो नगर निगम को मरम्मत करानी पड़ेगी।

विज्ञापन
The matter of repair of the sunken road in Pirod, Kanpur, the municipal corporation and the water department f
पीरोड में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पीरोड पर रविवार को सड़क पर हुआ गड्ढा दो विभागों में खींचतान का कारण बन गया है। नगर निगम कह रहा है कि गड्ढे की मरम्मत जलकल करेगा, वहीं जलकल कह रहा है कि गड्ढे की मरम्मत नगर निगम करेगा। सोमवार को दोनों विभागों के अफसरों ने गड्ढे का मुआयना किया और मरम्मत के लिए एक दूसरे को पत्र भी लिख डाला। जब बात नहीं बनी तो तय हुआ कि मंगलवार से दोनों विभाग संयुक्त रूप से खुदाई कराएंगे।

विज्ञापन

यदि सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन टूटी होगी, तो जलकल विभाग मरम्मत कराएगा, पर यदि डॉट नाला क्षतिग्रस्त होगा तो नगर निगम मरम्मत कराएगा। वहां बिजली का पोल की क्षतिग्रस्त होने की आशंका देख केस्को को पत्र लिखा गया है।  पीरोड पर हरसहाय कॉलेज के सामने 21 अगस्त को सड़क पर गड्ढा हो गया था। उसके सामने की तरफ भी सड़क धंसने लगी है। जलकल विभाग ने रात में बैरिकेडिंग कराई थी।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह, जोन-4 के प्रभारी अभियंता सतीश कमल, अवर अभियंता नवीन ने मौका - मुआयना किया। प्रभारी अभियंता ने बताया कि वहां सीवर लाइन और पाइप लाइन टूटी है। इसलिए जलकल विभाग मरम्मत कराएगा। इसके बाद जलकल विभाग के महाप्रबंधक नीरज गौड़, जोन-4 के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता आदि भी वहां जायजा लेने पहुंचे।

विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने डॉट नाला ही टूटने का दावा करते हुए मरम्मत के लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा। नगर निगम ने भी मरम्मत के लिए जलकल विभाग के जीएम को पत्र लिख डाला। घंटों खींचतान के बाद जलकल विभाग के जीएम ने बताया कि मंगलवार को सुबह दोनों विभाग की टीमें पहुंचकर खुदाई कराएंगी। सीवर लाइन और पाइप लाइन टूटी होगी तो उनका विभाग मरम्मत करेगा, जबकि डॉट नाले की मरम्मत नगर निगम करेगा।

विज्ञापन

ट्रैफिक रहा बाधित
पी रोड पर हुए गड्ढे के कारण सोमवार को ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। बैरिकेडिंग के कारण वाहन बचकर निकले। इस दौरान दिन में कई बार जाम की स्थिति भी बनी।

आनंदबाग में मलबे से पाटा गड्ढा
आनंदबाग में गणेश मंदिर के सामने 21 अगस्त को सड़क पर गड्ढा हो गया था। नगर निगम जोन-4 के प्रभारी अभियंता सतीश कमल ने बताया कि गड्ढे को मलबे से पटवाकर सड़क समतल करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed