फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   the married woman was beaten up and thrown out of the house in auriya, the in-laws were accused of demanding dowry, four filed a report

Auraiya News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, सुसरालीजनों पर दहेज मांगने का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Jul 2022 05:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Jul 2022 05:48 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने स्वजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
the married woman was beaten up and thrown out of the house in auriya, the in-laws were accused of demanding dowry, four filed a report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इसमें दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरलीजनों ने विवाहिता को पीट दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर इंगुठिया निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

बहादुरपुर इंगुठिया निवासी विनीता पत्नी दीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर 2021 को इंगुठिया निवासी दीप सिंह संग शादी हुई थी। चौथी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी और बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने जानकारी होने पर असमर्थता जताई। इसके बाद उत्पीड़न बढ़ गया और ससुरलीजनों ने मारपीट शुरू कर दी। पति के काम पर जाने के बाद ससुराल वाले मारपीट करते थे। 

विज्ञापन

वहीं, चार जुलाई 2022 की रात लगभग साढ़े नौ बजे सास सूरजश्री, जेठ महाराज सिंह, ननद ऊषा, ननदोई नंद किशोर ने मारपीट की और सिर पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने बताया कि पति जब घर आए, तो  सारी बात बताई। इस पर पति ने यूपी 112 नंबर को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सास, जेठ, ननद, ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed