{"_id":"69a4a1c6bc96da0b710572dd","slug":"the-manager-had-handed-over-fake-degrees-to-two-people-the-search-for-both-is-on-kanpur-news-c-362-1-ka11002-142699-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रबंधक ने दो लोगों को थमाई थीं फर्जी डिग्री, दोनों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रबंधक ने दो लोगों को थमाई थीं फर्जी डिग्री, दोनों की तलाश जारी
विज्ञापन
कानपुर। रुपये लेकर फर्जी डिग्री देने के आरोप में जेल गए राष्ट्रपाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक ललित मोहन अवस्थी ने दो और लोगों को स्नातक की ऐसी ही डिग्री थमाई हैं। पुलिस अब उन डिग्रियों को खरीदने वालों की तलाश में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन्हें किस उद्देश्य से बनवाया गया है।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जेल भेजे गए प्रबंधक ललित मोहन अवस्थी ने पूछताछ में बताया कि बाबूपुरवा निवासी तौशीन और सागर नामक दो लोगों ने स्नातक की डिग्री बनवाई थीं। हालांकि, दोनों लोग कहां रहते हैं इस बारे में उसने कोई जानकारी नहीं दी। ऐसे में अब पुलिस उन लोगों की तलाश में जुट गई है। कॉलेज के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, ललित रुपये लेकर डिग्री बनवाकर देने वाले गिरोह के सरगना शैलेंद्र का पुराना परिचित है। दाेनों के बीच 14 साल से जान पहचान है। ऐसे में अब इनके खेल की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि आरोपियों ने कितने और किन लोगों से रुपये लेकर नकली डिग्री थमाई है।