{"_id":"64895f3e16b435a2c30190f8","slug":"the-loving-couple-cut-their-lives-from-the-rajdhani-express-hands-were-tied-to-each-other-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lovers Suicide: प्रेमी युगल ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दी जान, एक दूसरे से बंधे थे हाथ...सिर से अलग मिले धड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lovers Suicide: प्रेमी युगल ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दी जान, एक दूसरे से बंधे थे हाथ...सिर से अलग मिले धड़
Wed, 14 Jun 2023 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:04 PM IST
सार
Auraiya News: अछल्दा और ब्लाकहट घसारा के पास डाउन ट्रैक पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे स्टेशन अछल्दा और ब्लाकहट घसारा के पास डाउन ट्रैक पर मंगलवार रात प्रेमी युगल ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। दोनों मृतकों की शिनाख्त कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के कोतवाली अकबरपुर के बिगाही गांव निवासी अतुल अग्निहोत्री (25) पुत्र रमाकांत अग्निहोत्री व कोतवाली अकबरपुर के कन्हैया नगर,कस्बा अकबरपुर निवासी पारुल गौतम (18) पुत्री जागेंद्र प्रसाद गौतम निवासी के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों मृतकों के हाथ एक दूसरे से बंधे थे। सिर धड़ से अलग मिले हैं।
विज्ञापन
सूचना पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह समेत आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवती का एक बैग मिला। उनके पास से मिले आधार कार्ड, फोन से उनकी शिनाख्त पुलिस ने की है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक युवक शादीशुदा है।
विज्ञापन