फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The location of the scoundrels who took advantage of crores of rupees of ITC was found in Gorakhpur.

Kanpur News: करोड़ों की आईटीसी का लाभ लेने वाले शातिरों की गोरखपुर में मिली लोकेशन

Sat, 07 Mar 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The location of the scoundrels who took advantage of crores of rupees of ITC was found in Gorakhpur.
कानपुर। बोगस फर्म के सहारे करोड़ों का व्यापार दिखा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने वाले शातिरों की लोकेशन गोरखपुर और उसके आसपास के जिलाें में मिली है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने वहां डेरा डाला है। उनके नेपाल भागने की आशंका पर क्षेत्र की पुलिस के साथ नजर रखी जा रही है। अब तक दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है। गिरोह ने लोन दिलाने का झांसा देकर आवेदकों के दस्तावेज के सहारे 38 बोगस फर्म बनाकर खेल किया। प्रारंभिक जांच में नौ बैंकों के खातों से 250 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी हुई है।
विज्ञापन

नजीराबाद के आरकेनगर निवासी अनुराग वर्मा को लोन दिलाने के नाम पर उन्नाव के कपिल मिश्रा और अमरदीप ने जनवरी 2026 में उनके दस्तावेज ले लिए। उनका गोविंदनगर की निजी बैंक में खाता खोला गया। अनुराग वर्मा ने फरवरी 2026 में बैंक जाकर लोन के रुपये की पूछताछ की। स्टाफ ने उन्हें बताया कि यह अकाउंट रुद्रा इंटरप्राइजेज का है। उसमें लाखों के लेनदेन हुए हैं। उन्हें साइबर अपराध की आशंका हुई जिस पर नजीराबाद और साइबर क्राइम ब्रांच को जानकारी दी। उनके खाते में 12 और फर्म से रुपये आए थे जबकि रुपये कैश में निकाले गए थे।
विज्ञापन

जांच में पार्वती इंटरप्राइजेज का नाम सामने आया। इस फर्म के खाते में 117 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला। खाता धारक उन्नाव के उज्ज्वल को हिरासत में लिया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। वह बीए पास निकला। पिता के ई-रिक्शा चलाने की जानकारी हुई। उज्ज्वल ने भी लोन के लिए दस्तावेज दिए थे। पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच ने दोनों से जानकारी जुटाकर उन्नाव के कपिल मिश्रा और राज उर्फ अमरदीप को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उन्नाव के ऋषभ शुक्ला, प्रथम और कानपुर के ऋषभ पांडेय, ऋषभ पटेल, रजत और साहिल के नाम सामने आए। ऋषभ पांडेय कपिल मिश्रा की बुआ का बेटा है। वह उन्नाव की एक बाइक एजेंसी में मार्केटिंग का कार्य करता था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी भागकर लखनऊ में छिपे हुए थे। यहां से उनके गोरखपुर जाने की सूचना मिली है। तीन अलग अलग टीमें उनको खोज रही हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से काफी तथ्य और मिलेंगे। उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed