{"_id":"69961229563e16bd9001c980","slug":"the-leopard-missing-for-eight-days-is-seen-roaming-around-in-damanpur-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138598-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ दिन से गायब तेंदुए की फिर दस्तक, दमनपुर में दिखी चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ दिन से गायब तेंदुए की फिर दस्तक, दमनपुर में दिखी चहलकदमी
Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। भोगनीपुर रेंज के राजपुर क्षेत्र में आठ दिनों से लापता तेंदुआ फिर से दमनपुर के जंगल में दिखाई दिया है। पिछले दो दिनों से यह तेंदुआ गांव के पास एक ईंट-भट्ठे में देखा जा रहा है। भट्ठे के पास कच्ची ईंटों पर तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। इससे स्थानीय लोगों में दहशत है।
वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए चार टीमें तैनात की हैं। वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे हैं। इससे पहले दो फरवरी को सट्टी के दिबैर में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद जल्लापुर और गुबार गांव की बस्ती में भी इसकी चहलकदमी देखी गई थी। वन विभाग ने जल्लापुर में पिंजरा भी लगवाया था। हालांकि, तेंदुआ ने खोजा रामपुर में नलकूप पर बंधे एक घोड़े का शिकार कर लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने खोजा रामपुर में कॉम्बिंग कराई लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
कुछ दिनों तक तेंदुआ नजर न आने पर वन विभाग ने भी खोज अभियान में ढील दे दी थी। मंगलवार को दमनपुर में खेतों के बीच बने एक ईंट-भट्ठे पर इसकी दस्तक हुई। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने तेंदुआ देखने का दावा किया। बुधवार को डीएफओ के निर्देश पर दमनपुर-छोलापुर के जंगली इलाके में कॉम्बिंग की गई लेकिन तेंदुआ लगातार चकमा दे रहा है। भोगनीपुर के रेंजर स्वामी दीन ने बताया कि चार टीमों के माध्यम से जंगली क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
.......................
ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश
तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद बुधवार को वन विभाग ने दमनपुर-गुबार के जंगली इलाके का ड्रोन सर्वे कराया। सर्च ऑपरेशन के दौरान वन कर्मियों की मौजूदगी में तेंदुए की कोई गतिविधि नजर नहीं आई। वन कर्मियों ने जंगल में गश्त जारी रखी। वन अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।