{"_id":"9fd773331d023d1cc8d525828aad2aa1","slug":"the-launch-of-two-new-mba-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए के दो नए कोर्स लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीए के दो नए कोर्स लांच
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो ग्रुप की बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी गुड़गांव ने ‘एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स’ और ‘फोरेंसिक एकाउंटिंग’ का कोर्स लांच किया है। दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जिन स्टूडेंटों ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में अच्छा स्कोर हासिल किया है, वे भी एडमिशन ले सकते हैं। मैट, जीमैट का स्कोर भी मान्य है।
यूनिवर्सिटी के डीन कारपोरेट इंगेजमेंट प्रो. अशोक कपूर ने मंगलवार को शहर के एक होटल में एमबीए कोर्स का प्रजेंटेशन दिया और कहा कि एमबीए इन मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, आपरेशंस, आईटी और जनरल मार्केटिंग की पढ़ाई पहले से कराई जा रही है। अब नए कोर्स भी आ गए हैं।
विज्ञापन
इनमें अप्रैल तक एडमिशन लिया जा सकता है। अगस्त से पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि दो साल की पढ़ाई और हॉस्टल की फीस करीब 12 लाख रुपये पड़ती है। पढ़ाई के दौरान बढ़िया परफारमेंस देने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपये स्कालरशिप दी जाती है।
विज्ञापन