{"_id":"587f0fd94f1c1b700df00122","slug":"the-last-day-14-nominations-eight-prescription-filled-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन 14 नामांकन, आठ ने दोबारा भरे पर्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन 14 नामांकन, आठ ने दोबारा भरे पर्चे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव
कानपुर। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को स्नातक में आठ और शिक्षक में छह कुल 14 पर्चे दाखिल किए गए। इनमें से स्नातक के लिए तीन और शिक्षक के लिए पांच ने दुबारा नामांकन कराया है। इस तरह शिक्षक के लिए 13 और स्नातक के लिए कुल 14 दावेदार मैदान में हैं।
मंगलवार को शिक्षक एमएलसी के लिए ओम प्रकाश निवासी दादौ अलीगढ़ ने पर्चा दाखिल किया। इस पद पर दिनेश कुमार गुप्ता, हेमराज सिंह गौर, सदगुरु प्रसाद, श्रीकांत द्विवेदी और विजय सिंह यादव ने दुबारा नामांकन दाखिल किया। स्नातक एमएलसी के लिए माया कौशल गुजैनी, रामभरत बिल्हौर, नकी हैदर भोगनीपुर, तारिक रहमान यशोदा नगर और अरुण पाठक निवासी गांधीग्राम ने नामांकन कराया। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक, मानवेंद्र स्वरूप और दीप कुमार शुक्ला ने दुबारा पर्चा दाखिल किया।
‘अरुण पाठक’ के पर्चे पर चखचख
गांधीग्राम निवासी अरुण पाठक ने स्नातक एमएलसी के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल किया। इस पर चखचख हो रही है। कई तरह की बातें की जा रही हैं। मालूम हो कि वर्तमान में स्नातक एमएलसी और भाजपा से प्रत्याशी का नाम भी अरुण पाठक है। स्नातक एमएलसी अरुण पाठक के कानूनी मामले देखने वाले अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि जानकारी मिली है कि गांधीग्राम निवासी अरुण पाठक ने अपने नाम से पर्चा इशू नहीं कराया था, इसलिए आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
-
इन्होंने कराया नामांकन
शिक्षक
राज बहादुर सिंह चंदेल, श्रीकांत द्विवेदी, रमाशंकर मिश्रा, रामवीर सिंह यादव, कुलदीप यादव, राजेश कुमार गौतम, हरिश्चंद्र दीक्षित, हेमराज सिंह गौर, विजय सिंह यादव, ओम प्रकाश बागी, सद्गुरु प्रसाद, दिनेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश
-
स्नातक
अरुण पाठक, मानवेंद्र स्वरूप, संध्या स्वरूप, प्रवीण फाइटर, आशीष पांडेय, डॉ. महादेव, विवेक कटियार, दीप कुमार शुक्ला, माया कौशल, तारिक रहमान, राम भरत, जय प्रकाश, नकी हैदर, अरुण पाठक