{"_id":"68127749aaf8208b7e052c0e","slug":"the-laborer-who-went-to-take-bath-in-ramganga-canal-drowned-in-the-strong-current-search-continues-kanpur-news-c-220-1-akb1007-125817-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रामगंगा नहर में नहाने गया मजदूर तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रामगंगा नहर में नहाने गया मजदूर तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी
Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के कंचन निवादा में सड़क पर डामरीकरण का काम कर रहा मजदूर साथियों के साथ रामगंगा नहर में नहाने चला गया। पानी का बहाव तेज होने से वह उसमें डूब गया। साथियों की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे व उसकी तलाश कराई। देर रात तक कुछ भी पता न चलने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।
मंगलवार थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी आशिक (18) पुत्र भोला नाथ कंचन निवादा में बन रही सड़क में डामरीकरण का काम कर रहा था। बुधवार दोपहर काम खत्म होने के बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ रामगंगा नहर में नहाने चला गया। उसने नहर के पुल पर अपने कपड़े रखे व पुल से नहर में छलांग लगा दी।
पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह उसमें डूब गया। जानकारी पर साथी सुरेश मौके पर पहुंचा और ग्रामीणाें की मदद से खोजबीन शुरू की। मौजूद अन्य मजदूरों ने सूचना तहसील प्रशासन को दी। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह व असालतगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची व नहर में उसकी खोजबीन कराई। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। एसडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सचूना दे दी गई है।