फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The knife entered the temple, the doctors of Halat removed it, the tip had reached the brain, the condition of

Kanpur: कनपटी में घुसा चाकू...हैलट के डॉक्टरों ने निकाला, मस्तिष्क तक पहुंच गई थी नोक, रोगी की हालत स्थिर

Sun, 06 Aug 2023 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Aug 2023 09:59 AM IST
सार

Kanpur News: हथियार कान की अदरूनी हड्डी में मस्तिष्क के पास तक फंसा हुआ है। उसे ओटी में ले जाकर सर्जरी की गई। उसका मस्तिष्क बाल-बाल बचा।

विज्ञापन
The knife entered the temple, the doctors of Halat removed it, the tip had reached the brain, the condition of
मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अकबरपुर के रहने वाले दिनेश चौहान की कनपटी में किसी ने चाकू से वार किया। चाकू कान के पास से कनपटी की हड्डी को तोड़ता हुआ मस्तिष्क तक पहुंच गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर हैलट आए। यहां उसे इमरजेंसी में नाक, कान, गला रोग विभाग की यूनिट में भर्ती किया।

विज्ञापन

इसके बाद में डॉक्टरों ने कनपटी से चाकू निकाला। रोगी की सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशांत सौरभ सक्सेना की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने की। डॉ. सक्सेना ने बताया कि रोगी ठीक है और वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसे आईसीयू में भर्ती करने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत सौरभ सक्सेना ने प्राचार्य दफ्तर में पत्रकारों को बताया कि दिनेश चौहान को गंभीर अवस्था में गुरुवार को हैलट लाया गया था। उसके कान के आगे धारदार हथियार फंसा हुआ था। रोगी का सीटी स्कैन कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बचा मरीज का मस्तिष्क
पता चला कि हथियार कान की अदरूनी हड्डी में मस्तिष्क के पास तक फंसा हुआ है। उसे ओटी में ले जाकर सर्जरी की गई। उसका मस्तिष्क बाल-बाल बचा। सर्जरी के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया, डॉ. हरेंद्र गौतम, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. विवेक और डॉ. मनोज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed