फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Joint Commissioner expressed his displeasure after seeing the mess in the block office.

Kanpur News: ब्लॉक कार्यालय में गंदगी देख संयुक्त आयुक्त ने जताई नाराजगी

Wed, 17 Dec 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The Joint Commissioner expressed his displeasure after seeing the mess in the block office.
डेरापुर। संयुक्त विकास आयुक्त प्रवीण कुमार राय ने मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति व कर्मचारियों के समय पर उपस्थित न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। बीडीओ को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त सुबह 10:30 बजे डेरापुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां बीडीओ विश्राम सिंह, एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार के साथ ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। साफ सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। विकास कार्यो से संबंधित शिलालेख बीडीओ आवास परिसर में रखे मिले। उन्होंने 55 ग्राम प्रधान व 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व नामित सदस्य व अधिकारियों के साथ बैठक के लिए सभागार छोटा बताया। ब्लॉक में कर्मियों के मौजूद न मिलने, बिना सूचना के अवकाश पर जाने की जानकारी पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ को नदारद रहने वाले ब्लॉक कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने को कहा। इसके बाद वह मवई मुक्ता पहुंचे। यहां ग्राम निधि से बनाई गई इंटरलॉकिंग, महोई गांव में क्षेत्र पंचायत से बनवाई गई इंटरलॉकिंग, दलेलपुर में इंटरलॉकिंग व नाला खुदाई एवं सरगांव खुर्द गांव में इंटरलॉकिंग व नाला खुदाई कार्य की हकीकत जांची। यहां जेई आरईडी आलोक कुमार, पंचायत सचिव दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed