फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The issue of blocked drains of industrial area was raised in the meeting of Udyog Bandhu

Kanpur News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा औद्योगिक क्षेत्र की अवरुद्ध नालियों का मुद्दा

Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The issue of blocked drains of industrial area was raised in the meeting of Udyog Bandhu
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। औद्योगिक क्षेत्र में अवरुद्ध नालियों का मुद्दा उठा। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने औद्योगिक क्षेत्र की नाले-नालियों का अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने ईओ रनियां को औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर साफ-सफाई कराने को कहा। वहीं एक्सईएन रनियां को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर दिया। जल निकासी समस्या का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया। इसपर एडीएम ने कहा कि बारिश में जलभराव की स्थिति न आए इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र की नाले-नालियों का अभियान चलाकर सफाई की जाए। जहां जरूरत हो वाला नाला व नालियों की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम समाधान करे। शासन से मंजूरी वाली सड़कों के मरम्मत व निर्माण का काम कराया जाए। आग लगने की घटना पर काबू पाया जा सके इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण सभी प्रतिष्ठानों में रखे जाएं। उपायुक्त राज्यकर ने व्यापारियों की हितपरक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। यहां सीडीओ लक्ष्मी एन, सीओ प्रिया सिंह, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद समेत उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed