फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Inter-IIT Cultural Meet 8.0 was a memorable event, featuring Pro-Night and live performances.

Kanpur News: प्रो-नाइट व लाइव परफॉर्मेंस के साथ इंटर आईआईटी कल्चरल मीट 8.0 हुआ यादगार

Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The Inter-IIT Cultural Meet 8.0 was a memorable event, featuring Pro-Night and live performances.
आईआईटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : आईआईटी
कानपुर। आईआईटी में आयोजित पांच दिवसीय इंटर आईआईटी कल्चरल मीट 8.0 का शनिवार को समापन हो गया। इस सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के 23 आईआईटी संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। समारोह में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और आपसी एकता का भव्य उत्सव देखने को मिला।
विज्ञापन


समापन समारोह प्रो-नाइट के साथ हुआ। डीजे पैरानॉक्स की शानदार प्रस्तुति और ऑली एस. के लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे वातावरण को रोमांच और ऊर्जा से भर दिया। अंतिम दिन म्यूजिक आर्ट्स कप– सोलो सिंगिंग ने प्रतिभागियों की गायन कला को उजागर किया, जबकि डांस आर्ट्स कप-स्ट्रीट बैटल में डीजे पपेटियर की लाइव बीट्स पर फ्री-स्टाइल नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


इंग्लिश पोएट्री स्लैम में अभिव्यक्ति देखने को मिली। वहीं क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की भाषा-दक्षता और विश्लेषण क्षमता को परखा गया। कार्यक्रम के पांचों दिन खास रहे। अलग-अलग दिनों में विभिन्न हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदर्शन कला, संगीत, रंगमंच, फिल्म, साहित्यिक एवं वक्तव्य कला, ललित कला, क्विज और पाक कला पर विविध प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच और नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग, कहानी लेखन, जस्ट-ए-मिनट सत्र, लाइव स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग और साइ-बिज-टेक तथा मेला क्विज जैसी गतिविधियों में छात्रों ने हिस्सा लिया। महोत्सव के दौरान राही द बैंड की लाइव प्रस्तुति ने उत्सव के माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। शास्त्रीय संगीत, रंगमंच, क्विज, शब्द-क्रीड़ा और डिजिटल रचनात्मकता का यह संगम छात्रों की बौद्धिक क्षमता और कल्पनाशीलता दोनों को सामने लाने वाला साबित हुआ। समापन का माहौल कुंज सिंग्स की लाइव प्रस्तुति के साथ और भी यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed