फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The innocent body was murdered and thrown on the banks of the pond, Neighbor woman detained by police

मासूम की हत्या...तालाब किनारे फेंका था शव: सिर पर चोट से मौत की पुष्टि, पानी भरने और मुर्गा चोरी का था विवाद

Sun, 17 Sep 2023 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Sep 2023 03:58 PM IST
सार

Kanpur Dehat: सीओ तनु उपाध्याय ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक, कहिंजरी और चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
The innocent body was murdered and thrown on the banks of the pond, Neighbor woman detained by police
अब्दुल कादिर (फाइल फोटो) और पुलिस हिरासत में बैठी हत्यारोपी रेहाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र से लापता चार साल के मासूम की हत्या की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम में मासूम की मौत सिर पर चोट आने से होने की बात सामने आई है। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गांव की एक महिला पर हत्या के शक की सुई टिकी है।  फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

बरईझाल कहिंजरी निवासी इरफान का इकलौता बेटा अब्दुल कादिर (4) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बजे घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। रात में करीब नौ बजे अब्दुल कादिर का शव घर के पास ही तालाब के किनारे मिला था। उसकी दोनों आंखों के पास और सिर पर चोट के निशान थे। रात में एएसपी राजेश पांडेय, सीओ तनु उपाध्याय और अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।

विज्ञापन

चेहरे और शरीर पर भी चोटों के निशान
पुलिस ने मासूम की मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मासूम की मौत सिर पर आई चोट और रक्तश्राव के कारण होने की बात सामने आई है। उसके चेहरे और शरीर पर भी चोटों के निशान मिले है। अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने बताया कि मां ने पड़ोसी अरमान की पत्नी रेहाना के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पानी भरने और मुर्गा चोरी का विवाद आया सामने
अब्दुल कादिर की हत्या के पीछे उसके परिजनों और आरोपी महिला के बीच सरकारी नल से पहले पानी भरने और मुर्गा चोरी होने का विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान आरोपी महिला ने घर के इकलौते बेटे अब्दुल कादिर की हत्या करने की धमकी दी थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में लगे सरकारी नल से पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था।

विज्ञापन

आरोपी ने दी थी मासूम की हत्या की धमकी
तब अब्दुल कादिर की बहनों ने आरोपी महिला के बेटों को पीट दिया था। झगड़े के दौरान रेहाना ने धमकी दी थी कि तुम्हारे इकलौते भाई को मार कर फेंक दूंगी। इसके बाद अब्दुल कादिर के घर के बाहर से एक मुर्गा गायब हो गया था। तब भी आरोपी महिला के परिवार पर मुर्गा चुराने का आरोप लगाने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इन्हीं विवादों के चलते पुलिस का आरोपी महिला पर शक गहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed