गलत तरीके से लिया है पीएम आवास तो होगी सख्त कार्रवाई, जेल भी जा सकते हैं- डॉ. महेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर किसी ने पीएम आवास पाने के लिए गलत तरीकों का प्रयोग किया है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह महोबा में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिले में व्याप्त समस्याओं को लेकर विरमा भवन सभागार में बैठक ले रहे थे।
राज्यमंत्री ने सीडीओ व परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि जिले में जिन व्यक्तियों व अपात्रों को गलत तरीके से पीएम आवास दिया गया है, उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने और रिकवरी कर पैसा वसूलने की कार्रवाई की जाए। बैठक में पत्रकारों द्वारा जिले में खराब चिकित्सा व्यवस्था के उठाए गए सवालों को लेकर राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जिले में उपलब्ध संसाधनों से ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाए और स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क दवाएं व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
बुंदेलखंड परिक्षेत्र केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है
उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमांत सभी किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रूपये प्रति वर्ष सीधे खातों में देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पंजीकृत किसानों को मार्च के महीने में ही दो हजार रुपये की प्रथम किस्त उनके खातों में प्रेषित कर दी जाएगी।
कहा कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में एक भी व्यक्ति पेंशन, पीएम आवास, शौचालय तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रखा जाएगा। कोई भी कुष्ट रोगी एवं विकलांग पीएम आवास से वंचित नहीं होना चाहिए। जिले में मनरेगा की स्थिति बेहद खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सभी जॉब कार्ड धारकों समय से काम दिलाने के निर्देश दिए।