फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The IIT JoSAA Helpdesk will advise on which branch is better.

Kanpur News: कौन सी ब्रांच बेहतर बताएगी आईआईटी की जोसा हेल्पडेस्क

Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The IIT JoSAA Helpdesk will advise on which branch is better.
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2026 पास करने वाले छात्रों की सहायता के लिए जोसा काउंसलिंग हेल्पडेस्क शुरू की है। इसके माध्यम से छात्र आईआईटी में किस रैंक पर कौन-सी ब्रांच मिल सकती है, कौन-सी ब्रांच बेहतर है, ड्युअल डिग्री कोर्स की जानकारी, संस्थान का शैक्षणिक माहौल, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, हॉस्टल और कैंपस लाइफ जैसे सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन



यह हेल्पडेस्क अकादमिक एवं कॅरिअर परिषद संचालित कर रही है जिसके तहत छात्रों को सीधे आईआईटी के मौजूदा छात्रों से जोड़कर भरोसेमंद और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। हेल्पडेस्क एक व्हाट्सएप कम्युनिटी के माध्यम से संचालित है जिसमें विभिन्न विभागों के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। छात्र यहां अपने प्रश्न पूछ सकते हैं और तुरंत उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी जिसके बाद मॉक सीट अलॉटमेंट और अन्य राउंड होंगे। हेल्पडेस्क जुलाई मध्य तक सक्रिय रहेगा। इसके अलावा नौ जून को सुबह 10 बजे एक ऑनलाइन ओपन हाउस आयोजित किया जाएगा जिसमें संस्थान के डायरेक्टर, डीन और प्रोफेसर छात्रों व अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र क्यूआर कोड या ऑनलाइन फॉर्म के जरिए इस सुविधा से जुड़ सकते हैं। सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। अकादमिक परिषद के महासचिव अद्वैत पांडेय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सही और अनुभव आधारित जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने कॅरिअर को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed