{"_id":"65daf22bf2102d85830a89dc","slug":"the-hut-caught-fire-due-to-a-candle-the-house-burnt-to-ashes-the-victim-woman-pleaded-for-help-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मोमबत्ती से झोपड़ी में लगी आग...गृहस्थी जलकर राख, पीड़ित महिला ने लगाई मदद की गुहार, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मोमबत्ती से झोपड़ी में लगी आग...गृहस्थी जलकर राख, पीड़ित महिला ने लगाई मदद की गुहार, कही ये बात
Sun, 25 Feb 2024 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:30 PM IST
सार
Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में देर रात झोपड़ी में अचानक आग लग गई। हादसे में महिला की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद कोई भी तहसील का जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं पहुंचा। पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अग्निकांड में झोपड़ी जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। आग की लपटों को देखकर आसपास के पड़ोसी जमा हो गए। जैसे-तैसे पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित परिवार भुखमरी की कागार पर पहुंच गया है। पीड़ित पुष्पा देवी पत्नी स्व. संजय निवासी बरियारेमऊ ने बताया कि शनिवार देर रात को वो अपनी चार बेटियों के साथ झोपड़ी सो रही थी। झोपड़ी में जल रही मोमबत्ती फूस पर गिर जाने की वजह से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक वह कुछ समझ पाती, आग में गेहूं की छह बोरियां व बच्चों के कपड़े जलकर राख हो गए। बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। पति की करीब आठ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। घटना के बाद कोई भी तहसील का जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं पहुंचा। पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।