फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The highest land sale in the city was in Panki and Barasirohi areas

Kanpur News: शहर में सबसे ज्यादा पनकी, बारासिरोही क्षेत्र की बिकी जमीनें

Tue, 01 Apr 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The highest land sale in the city was in Panki and Barasirohi areas
केडीए का प्रवेश द्वार - फोटो : आर्काइव
कानपुर। जमीन के लगातार बढ़ते दामों के बीच खरीदारों की संख्या भी बढ़ रही है। चालू वित्तीय वर्ष के बीते 11 माह में सदर तहसील क्षेत्र में 60 हजार रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा 16,173 रजिस्ट्रियां शहरी क्षेत्र के पनकी, रतनपुर, मिर्जापुर, बारासिरोही और नया शिवली रोड में प्लाॅटों की खरीद-बिक्री की गई हैं। जिले में फरवरी तक कुल 95,461 रजिस्ट्रियां हुईं। इनसे 8,73,9,80,000 रुपये की आय निबंधन विभाग को हुई। यह बीते वर्ष की तुलना में फरवरी तक करीब 60.63 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले को करीब 13.63 अरब रुपये का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 97,023 रजिस्ट्रियों से करीब 8.13 अरब रुपये की आय हुई थी। यानी 69.82 फीसदी राजस्व की प्राप्ति हुई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को सालाना 13.70 अरब रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष फरवरी तक करीब 8.74 अरब यानी 73 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। मार्च माह के अंत तक आय में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


मार्च माह में 27 तारीख तक सात हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुईं। फरवरी माह में कुल 7,112 रजिस्ट्रियां हुई थीं। जनवरी माह में 7683 और दिसंबर माह में 8476 रजिस्ट्रियां हुईं थीं। उधर, एक सप्ताह में कुल 1202 रजिस्ट्रियां हुईं, जिसमें 22.99 करोड़ रुपये की आय हुई। एक सप्ताह पहले कल्याणपुर क्षेत्र में एक वकील की हत्या कर दी गई थी। उसके चलते सभी वकील 28 मार्च से हड़ताल पर चल रहे हैं। सदर तहसील में रविवार को 149 और सोमवार को 23 रजिस्ट्रियां हुईं। नर्वल, बिल्हौर और घाटमपुर तहसीलों में चार से पांच ही रजिस्ट्रियां हो सकीं। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि दो तीन अप्रैल तक रजिस्ट्री की पूरी स्थित साफ हो सकेगी। हालांकि, सामान्य महीनों में भी सदर तहसील में करीब चार हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हो जाती हैं। मार्च माह और नवरात्र के चलते इस माह कुछ ज्यादा आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कानपुर सदर, बिल्हौर, घाटमपुर, नरवल में तहसील हैं। इनमें सबसे ज्यादा सदर तहसील क्षेत्र में 60,669 रजिस्ट्रियां और सबसे कम घाटमपुर तहसील में 9907 रजिस्ट्रियां हुईं। बाकी रजिस्ट्रियां अन्य दो तहसील क्षेत्रों में हुईं।

एक नजर आंकड़ों पर

वर्ष 2024 -25

तहसील रजिस्ट्री संख्या आय (लाख में)
सदर 60669 76418

बिल्हौर 13635 3441
घाटमपुर 9791 1765

नरवल 11250 4843

वर्जन-
चालू वित्तीय वर्ष में 13.70 अरब रुपये का लक्ष्य निबंधन विभाग को दिया गया है। इसके सापेक्ष करीब 73 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। विभाग लगातार लक्ष्य में बढ़ोतरी कर रहा है।

श्याम सिंह बिसेन, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed