{"_id":"685af3d311ec1d553e087b84","slug":"the-heat-is-high-the-power-is-off-the-officers-phones-stop-working-in-the-evening-etawa-news-c-216-1-etw1004-127170-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गर्मी फुल, बत्ती गुल, शाम से ही बंद हो जाते अफसरों के फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गर्मी फुल, बत्ती गुल, शाम से ही बंद हो जाते अफसरों के फोन
विज्ञापन
इटावा। गर्मी शुरू होते ही बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि दिन हो या रात, सुबह हो या दोपहर बिजली कब आए और कब चली जाए। पता ही नहीं चलता। बिजली जाने पर परेशान उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करते है, लेकिन शाम होते ही सभी के फोन बंद हो जाते हैं। यह हाल तब है जब शासन से सख्त निर्देश हैं कि सभी अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन जरूर रिसीव करें।
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अमर उजाला की ओर से शहर के बिजलीघरों, जेई व एसडीओ के नंबरों पर संपर्क किया गया तो अधिकतर नंबर नॉट रिचेबल बताते रहे। इस बीच कई नंबर स्विच ऑफ भी मिले जबकि एक दो नंबरों पर घंटी जाने के बाद भी रिसीव नहीं किया गया।कुछ केस के साथ नंबरों की पड़ताल करती रिपोर्ट--
सोमवार रात 9:38 बजे शहर के सुंदरपुर बिजली घर के नंबर 8868069739 पर जानकारी के लिए फोन किया गया, लेकिन यह नंबर लगातार व्यस्त बताता रहा। पांच बार लगातार फोन करने के बाद भी इस नंबर से बात नहीं हो सकी। इसके बाद 9:40 बजे जेई सुंदरपुर के सीयूजी नंबर 9412740017 पर फोन किया गया। यह नंबर नॉट रिचेबल बताता रहा। इस नंबर पर दो बार फोन किया गया, लेकिन फोन लग नहीं सका। ऐसे में बिजली की आवाजाही की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सोमवार रात को ही 9:41 बजे शहर के ही दूसरे बिजलीघर रामलीला मैदान के मोबाइल नंबर 7830548544 पर पांच बार संपर्क किया गया, लेकिन एक बार भी नंबर रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद इसी बिजलीघर के जेई 9412748826 पर संपर्क किया गया, लेकिन यह नंबर न तो लगा और न ही इसमें किसी भी प्रकार की वेल नहीं गई। इन्हीं दोनों बिजलीघरों से जुड़े एसडीओ द्वतीय के मोबाइल नंबर 9412748816 पर रात में ही 9:42 पर संपर्क किया गया, उनका नंबर भी रिसीव नहीं हुआ।
विभाग के बिजलीघरों के नंबर, जेई या फिर एसडीओ सभी को सीयूजी नंबरों को रिसीव करने के सख्त निर्देश हैं। अगर किसी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में किसी कारणवश बिजली नहीं आ रही है तो उपभोक्ताओं को उसकी जानकारी देना विभाग की प्राथमिकता है। इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बचना नहीं चाहिए। जो नंबर रिसीव नहीं हो रहे है, उनसे जवाब मांगा जाएगा।
हनुमान प्रसाद मिश्रा, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अमर उजाला की ओर से शहर के बिजलीघरों, जेई व एसडीओ के नंबरों पर संपर्क किया गया तो अधिकतर नंबर नॉट रिचेबल बताते रहे। इस बीच कई नंबर स्विच ऑफ भी मिले जबकि एक दो नंबरों पर घंटी जाने के बाद भी रिसीव नहीं किया गया।कुछ केस के साथ नंबरों की पड़ताल करती रिपोर्ट