फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The health department will find the leper

स्वास्थ्य विभाग ढूंढेगा कुष्ठ रोगी करेगा निशुल्क इलाज

Mon, 23 Jan 2017 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
The health department will find the leper
स्वास्थ्य विभाग ढूंढेगा कुष्ठ रोगी
 स्वास्थ्य विभाग अब ढूंढ-ढूंढकर कुष्ठ रोगियों का नि:शुल्क इलाज कराएगा। रोगियों को ढूंढने का काम विभाग अपने कर्मचारियों, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को देगा। जो कुष्ठ रोगी मिलेंगे, उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उर्सला तक में इलाज कराया जाएगा। जरूरत पर आपरेशन भी किए जाएंगे। रोग ठीक होने तक रोगियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम 1983 में शुरू हुआ था। तब से लगातार सर्वे और इलाज की प्रक्रिया चल रही है। करीब दो साल पहले की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक 10000 की आबादी में एक कुष्ठ रोगी है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की इस रिपोर्ट को आधार मानकर अपर निदेशक (कुष्ठ) ने सीएमओ डॉ. आरपी यादव को आदेश दिए हैं कि वे शहर के सभी मोहल्लों से लेकर गांव-गांव में कुष्ठ रोगियों का पता लगाकर उनका इलाज कराया जाए। सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने बताया कि पिछले साल 22 और साल 2015 में 40 मरीजों का इलाज कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अब कर्मचारियों को लगाकर गली-गली में रोगियों को ढूंढा जाएगा। कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में एंटी फाइलेरिया और एपीलेप्सी की दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। जो मरीज इलाज से ठीक नहीं होंगे या सर्जरी की जरूरत होगी, उन्हें नैनी (इलाहाबाद) भेजकर करेक्टिव सर्जरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed