फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The health department set up a camp in Biriyahar to treat fever patients.

Kanpur News: बिरियाहार में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगा किया बुखार पीड़ितों का उपचार

Sun, 18 Oct 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The health department set up a camp in Biriyahar to treat fever patients.
डेरापुर। ब्लॉक के बिरियाहार गांव में बुखार से बड़ी संख्या में लोगों के पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 43 बुखार पीड़ितों की जांच कर उन्हें दवाएं और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। जांच में डेंगू या मलेरिया के मरीज नहीं मिले।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि बिरियाहार गांव में डॉ. यश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में आए लोगों में जांच दौरान 43 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। जिनकी स्लाइड बनवाई गई जांच में डेंगू या मलेरिया के कोई मरीज नहीं मिला। सभी मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई गई। साथ शिविर में फार्मासिस्ट बीरेंद्र सिंह, देवेश्वर दयाल, स्टाफ नर्स विष्णु शर्मा, लैब टेक्नीशियन कुलदीप सचान, वार्ड बॉय गणेश, आशा संगिनी सरोज तथा आशा कार्यकर्ता गीता देवी आदि ने ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव और सफाई के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. पुनीत पांडेय ने ग्राम प्रधान राजीव सिंह और एडीओ पंचायत से वार्ता कर गांव में पुनः लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव कराने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल निकटतम सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। साथ ही घरों के आसपास सफाई रखने और जलभराव न होने देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

...................
सांसद के पत्र पर हुई कार्रवाई
अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को डेरापुर ब्लॉक के सरगांव खुर्द के लोगों ने फोन पर बुखार के प्रकोप की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कुछ मरीज अकबरपुर में इलाज करा रहे हैं, जबकि कुछ की जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण सामने आए हैं। सांसद के निर्देश पर उनके निजी सचिव चंद्रजीत सिंह ने सीएमओ कानपुर देहात डॉ. जय गोविंद से संपर्क कर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की निशुल्क जांच और उपचार कराने का आग्रह किया। सांसद के पत्र को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जांच एवं उपचार की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed