{"_id":"63dce07c2ad75e74a3668b3a","slug":"the-half-burnt-body-of-a-young-man-found-in-the-field-in-fatehpur-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: खेत में मिला युवक का अधजला शव, शिनाख्त मिटाने के लिए बोरे में भरकर लगाई आग, पुलिस ने जताई यह आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: खेत में मिला युवक का अधजला शव, शिनाख्त मिटाने के लिए बोरे में भरकर लगाई आग, पुलिस ने जताई यह आशंका
Fri, 03 Feb 2023 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:56 PM IST
सार
खागा कोतवाली क्षेत्र में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का सुलगते हुए बोरे से बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि शिनाख्त मिटाने के लिए बोरे में आग लगाई गई होगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर में सुलगते बोर में भरा एक करीब 25 साल के मुस्लिम युवक का शुक्रवार को खेत से मिला। सीओ संजय सिंह समेत भारी पुलिस बल पर मौके पर पहुंचा। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर फेंकने और पहचान मिटाने के लिए आग लगाना मान रही है।
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव हथगाम रोड पर ससुर खदेरी नदी के पास सूरज सिंह के खेत हैं। खेत के बगल में बबूल का पेड़ लगा है। पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने सुबह बोरे को सुलगता देखा। ग्रामीण पास पहुंचे तो बोरे में युवक का शव देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
ग्राम अजनई चौकीदार की सूचना पर सीओ संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष हथगाम रणजीत बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शव मुस्लिम युवक का है। शव काफी जल चुका है।
विज्ञापन
युवक ने पैंट पहन रखा था। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की हत्या कर शिनाख्त मिटाने के लिए बोरे में आग लगाई गई है। पुलिस टीमों को छानबीन के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्च्यूरी में रखवाया गया है।