{"_id":"63ca721861e7fb2e64306bdf","slug":"the-groom-could-not-count-the-money-in-farrukhabad-the-bride-refused-to-marry-2023-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: द्वारचार पर दूल्हा नहीं गिन पाया रुपये, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: द्वारचार पर दूल्हा नहीं गिन पाया रुपये, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानें क्या है मामला
Fri, 20 Jan 2023 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:22 PM IST
सार
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में दूल्हे के द्वारा रुपये न गिन पाने की वजह से बरात बिना दुल्हन के लौट गई। मामले के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर पहुंची पुलिस ने पंचायत कराई। इसमें लेनदेन करने के बाद बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में द्वारचार के समय दूल्हा रुपये नहीं गिन पाया। दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच थाने में पंचायत कराई गई। लेनदेन के बाद बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गपुर निवासी ग्रामीण की पुत्री की बरात जनपद मैनपुरी थाना बिजनौर गांव बबीना से गुरुवार की शाम को आई थी। तिलक की रस्म पूरी होने के बाद द्वारचार की तैयारी चल रही थी। तभी किसी ने दुल्हन पक्ष के लोगों को बताया कि दूल्हे को कुछ भी नहीं आता है।
विज्ञापन
दूल्हा अमन से दुल्हन पक्ष के लोगों ने रुपये गिनवाए, लेकिन वह रुपये नहीं गिन सका। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना यूपी 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पंचायत में दोनों पक्षों को एक दूसरे को दिए गए सामान, रुपये वापस करने की बात पर समझौता हो गया। दूल्हा अमन बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया। वहीं, ग्रामीणों में मामले को लेकर अगल-अलग तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं।