फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The government took care of every section: District President

सरकार ने हर वर्ग का रखा ध्यान : जिलाध्यक्ष

Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The government took care of every section: District President
झींझक। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर पालिका परिसर में सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब थी। जबकि आज प्रदेश में बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के कारण आज पूरी दुनिया की नजर देश पर है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क उपचार तथा बच्चों को सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। यहां ईओ बीरेंद्र राव, नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष विभुवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अनमोल गुप्ता, विहिप मातृशक्ति संयोजिका लता तिवारी आदि मौजूद रहीं।

वहीं, पुखरायां स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को सेवा संस्कार, सुशासन एवं सम्मान, सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा सरकार सभी वर्गों के किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हमेशा हित में कार्य करती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed